UP Home Guard Women Reservation: 44,000 पदों में महिलाओं के लिए आरक्षित हैं इतनी सीटें, देखें यूपी होमगार्ड भर्ती संबंधित ये महत्वपूर्ण जानकारी | UP Homeguard Women Reservation 20 percent seats are reserved for women out of 44000 post

Share this on


दो फेज में होगी भर्ती

यूपी होमगार्ड की भर्ती दो फेज में की जाएगी। पहले चरण में सिर्फ 22 हजार भर्ती की जाएगी, जिसमें से महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी जाएंगी। अब इसे ऐसे समझें कि 22000 सीटों का 20 प्रतिशत यानी कि 4400 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएंगी। यूपी होमगार्ड भर्ती में महिलाओं को 4400 सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें

309 पदों के लिए AAI ने निकाली भर्ती, जानिए कब हुई इसकी स्थापना और कहां है मुख्यालय

योग्यता और आयु सीमा 

होमगार्ड की इस भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा महिला और पुरुषों के लिए एक जैसी है। यूपी होमगार्ड के लिए 10वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें

मई में होगी यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा, पेपर 1 और पेपर 2…जानिए कुल अंक, सवाल और पैटर्न

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। सीएम के निर्देश पर होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली तैयार की गई है। फिलहाल इस नियमावली पर मंजूरी लगने भर की देर है। मंजूरी मिलते ही भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। 

महिलाओं को मिलेगा मातृत्व अवकाश 

यूपी होमगार्ड की ये भर्ती महिलाओं के लिए अच्छा मौका हो सकती है। होमगार्ड को सैलरी के साथ साथ कई प्रकार की सुविधाएं और भत्ता भी मिलता है। वहीं महिलाओं को खासकर मातृत्व अवकाश भी दिया जाता है। ऐसे में विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप भी इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 



Source link


Share this on

Leave a Comment