12 अप्रैल को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 803 पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा कल यानी कि 12 अप्रैल को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से 5 बजे तक होगी। कुल 8,20,942 अभ्यर्थियों में से पहली शिफ्ट में करीब 4,10,443 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी शिफ्ट में 4,10,499 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
309 पदों के लिए AAI ने निकाली भर्ती, जानिए कब हुई इसकी स्थापना और कहां है मुख्यालय
सबसे अधिक परीक्षा केंद्र जयपुर में
परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1278 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र जयपुर में बनाए गए हैं। यहां 176 केंद्रों पर परीक्षा होगी। दूसरे नंबर पर जोधपुर है, जहां 144 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे कम परीक्षा केंद्र करौली में बनाए गए हैं। यहां सिर्फ 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
UP Home Guard Women Reservation: 44,000 पदों में महिलाओं के लिए आरक्षित हैं इतनी सीटें, देखें यूपी होमगार्ड भर्ती संबंधित ये महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
- एक घंटे पहले बंद हो जाएगा गेट
- फोटो आईडी जरूर लाएं
- परीक्षा केंद्र पर अपना ई एडमिट कार्ड एवं ऑरिजनल फोटो युक्त पहचान पत्र आधार कार्ड जरूर लाएं
- आधार कार्ड पर जन्मतिथि होना जरूरी है। विशेष हालात में पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक से मिलान किया जाएगा।
इन चीजों पर है प्रतिबंध
–परीक्षा केंद्र पर घड़ी बैन है
–किसी प्रकार का पैन, पानी की बोतल, पर्स , बैग, ज्योमैट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, तख्ती/पैड/गत्ता, पैनड्राइव, रबर, लॉग टेबिल, स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर, मोबाइल फोन न लाएं –ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन एवं पेजर जैसे उपकरण पर भी प्रतिबंध है