Bihar Home Guard Recruitment 2025: जानें फिजिकल परीक्षा में लॉन्ग जंप और गोला फेंक में किस आधार पर कितना नंबर मिलेगा | Bihar Home Guard Recruitment 2025 Physical Test Height Long Jump Rule

Share this on


कैसे होगा चयन? (Bihar Home Guard Vacancy Selection Process) 

बिहार होमगार्ड की भर्ती के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा। बिहार होमगार्ड भर्ती में शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा 15 अंकों की होगी। पुरुषों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। महिलाओं को 05 मिनट में 800 मीटर की दौड़ लगानी होगी। फिजिकल टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। अंतिम चरण में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। 

यह भी पढ़ें

 

विदेश की इस यूनिवर्सिटी से करें MBA, लाइफ हो सकती है सेट | Top MBA College

सबसे पहले होगी दौड़ (Bihar Home Guard Run)

होमगार्ड की भर्ती के लिए सबसे पहले सभी कैंडिडेट्स की दौड़ होगी। दौड़ में केवल पास करना काफी है। इसके नंबर नहीं जुटते। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 6 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी और महिलाओं को 5 मिनट में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 

यह भी पढ़ें

AIIMS से सिर्फ MBBS ही नहीं, कर सकते हैं ये कोर्सेज

दौड़ के बाद लंबाई की माप (Bihar Home Guard Height)

दौड़ पास करने के बाद हाईट की माप की जाएगी। पुरुषों की लंबाई 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी) होनी चाहिए। पूर्णिया व कोसी प्रमंडल के जिले जैसे कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल व मधेरा जिला के पुरुषों के लिए हाईट 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) निर्धारित की गई है। वहीं सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 153 सेमी हाईट निर्धारित किया गया है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment