BTSC Staff Nurse Salary: बिहार में नर्स के 11389 पदों पर होनी है भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी | BTSC Staff Nurse Salary Recruitment to be done on 11389 posts of nurse in Bihar salary of nurse in bihar

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Admit Card 2025: होमगार्ड फिजिकल के 6 अन्य जिलों के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड, जान लें परीक्षा तारीख

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) होनी चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा अथवा समकक्ष नर्सिंग प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का अनुभव नहीं मांगा गया है। वहीं उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार का उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए। उम्र की गणना 01.08.2024 के आधार पर की जाएगी।

BTSC Staff Nurse Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती के माध्यम से कुल 11389 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान की बात करें तो उन्हें स्तर-7 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। जिसका ग्रेड पे-4600 होगा। वहीं अपुनरीक्षित वेतनमान के तहत सैलरी 9300 से 34800 रूपये तक दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को “स्टाफ नर्स” नामक पद ऑफर किया जाएगा।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और अनुभव के लिए अलग-अलग नंबर और मापदंड तय किये हैं। लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगा।

यह खबर भी पढ़ें:- ICSE ISC Results 2025: जारी हुआ आईसीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट, सीधे इस लिंक से देखें परिणाम



Source link


Share this on

Leave a Comment