BPSSC Range Officer Recruitment: रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य डिटेल्स देखें यहां  | BPSSC Range Officer Recruitment Notification bpssc.bihar.gov.in

Share this on


शैक्षणिक योग्यता 

इस पद के लिए पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र,सांख्यिकी एवं जन्तुविज्ञान विषयों में कम से कम एक विषय के साथ स्नातक की डिग्री अथवा कृषि स्नातक, वानिकी अथवा अभियंत्रण में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। रिजर्वड कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें

BPSSC SI Recruitment: बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 1681 कैंडिडेट्स का फॉर्म हुआ खारिज, खुद विभाग ने दी जानकारी

कैसे होगा चयन 

इस भर्ती के तहत चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं शारीरिक सामर्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। वहीं लिखित परीक्षा के अलावा फिजिकल टेस्ट भी होगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा। इसकी अवधि 4 घंटे है। ऐसे कैंडिडेट्स जो अधिक समय लेंगे उन्हें असफल घोषित कर दिया जाएगा। वहीं महिलाओं को 14 किलोमीटर पैदल चलना होगा। अधिक समय लेने वाले कैंडिडेट्स असफल घोषित किए जाएंगे। इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in/ पर जाएं। 

यह भी पढ़ें

12वीं के बाद MP के इन Medical College में लें दाखिला, NEET से मिलेगा एडमिशन

सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकाली गई भर्ती

वहीं कुछ समय पहले बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड 3 मई को जारी कर दिए जाएंगे। एसआई भर्ती परीक्षा दो चरणों में होगी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मार्च 2025 थी। 



Source link


Share this on

Leave a Comment