BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: बिहार में नर्स के 11389 पदों पर होनी है भर्ती, जानें अप्लाई के लिए कितना देना होगा आवेदन शुल्क | BTSC Staff Nurse Vacancy 2025 Recruitment on 11389 posts of nurse in Bihar application fee for BTSC Staff Nurse Recruitment

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- NEET UG Dress Code: नीट परीक्षा कल, जान लें ड्रेस कोड, जरुरी डाक्यूमेंट्स लिस्ट सहित अन्य जरुरी गाइडलाइन

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

बिहार में स्टाफ नर्स भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास बी.एससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) होनी चाहिए। साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा अथवा समकक्ष नर्सिंग प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार का राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार का उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होना चाहिए। उम्र की गणना 01.08.2024 के आधार पर की जाएगी।

BTSC Staff Nurse Vacancy 2025: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रूपये देने होंगे। साथ ही अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति(बिहार राज्य के स्थायी निवासी) को 150 रूपये देने होंगे। वहीं आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार(बिहार राज्य के स्थायी निवासी) को भी 150 रूपये आवेदन शुल्क के तौर देने होंगे। वहीं राज्य के बाहर के उम्मीदवार, चाहे वो किसी भी वर्ग के हो, उन्हें 600 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- NEET UG 2025: हाई सिक्योरिटी में होगी नीट यूजी परीक्षा, ऐसा किया तो 3 साल के लिए लगेगा बैन

BTSC Staff Nurse Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों के वेतनमान की बात करें तो उन्हें स्तर-7 के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। जिसका ग्रेड पे-4600 होगा। वहीं अपुनरीक्षित वेतनमान के तहत सैलरी 9300 से 34800 रूपये तक दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को “स्टाफ नर्स” नामक पद ऑफर किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- Union Bank में असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए 500 सीटों पर निकली वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी



Source link


Share this on

Leave a Comment