CUET PG Final Answer Key: NTA ने जारी किया सीयूईटी पीजी परीक्षा का आंसर की, इस तरह देखें नतीजे | CUET PG Final Answer Key Out Check at NTA official Website exam.nta.ac.in

Share this on


पहले जारी हो चुका है प्रोविजनल आंसर की

इससे पहले NTA ने प्रोविजनल आंसर की जारी किया था, जिस पर छात्रों ने आपत्ति दर्ज की थी। 22 अप्रैल 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। आपत्ति को विषय एक्सपर्ट की एक पैनल ने चेक किया और अंत में फाइनल आंसर की तैयार करने के बाद इसे जारी किया गया। 

यह भी पढ़ें

MP Board Result 2025: MP बोर्ड परीक्षा में क्या रहा पासिंग परसेंटेज, फेल हुए छात्र दोबारा दे सकते हैं एग्जाम

कब हुई थी परीक्षा? (CUET PG Exam Date) 

एनटीए की ओर से CUET PG 2025 परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन तीन शिफ्ट में किया गया था। 157 विषयों के पीजी कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के लिए करीब 4,12,024 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था।

यह भी पढ़ें

CUET UG में करना है स्कोर, अपनाएं ये टिप्स

ऐसे देखें आंसर की (CUET PG Final Answer Key) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं 
  • होम पेज पर दिए गए लिंक सीयूईटी पीजी परीक्षा फाइनल आंसर की 2025 पर क्लिक करें 
  • अब एक नई विंडो ओपन होगी और आपके स्क्रीन पर फाइनल आंसर की खुल जाएगी
  • इस पीडीएफ को ओपन कर लें और आंसर की चेक कर लें 



Source link


Share this on

Leave a Comment