CG Board Result: सरकारी ने निजी स्कूलों को छोड़ा पीछे, छात्राएं छात्रों से निकलीं आगे | Government schools left private schools behind

Share this on


यह भी पढ़ें: Atmanand School Admission 2025: आत्मानंद स्कूलों में 4500 सीटों के लिए निकली लॉटरी, इस तारीख तक होगा मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन जारी आंकड़े के मुताबिक जिले में कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 77.52 प्रतिशत रहा, जिसमे छात्राओं का परीक्षा परिणाम 80.83 व छात्रों का परीक्षा परिणाम 73.43 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 71.92 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का परीक्षा परिणाम 77.54 व छात्र का परीक्षा परिणाम 65.61 प्रतिशत रहा।

बारहवीं में 564 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार बारहवीं में 3 हजार 418 छात्र एवं 4 हजार 767 छात्राएं सहित कुल 8 हजार 182 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 3 हजार 532 विद्यार्थी फर्स्ट, 2 हजार 708 विद्यार्थी सेकंड और 103 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन पर रहे। 6 हजार 343 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 1 हजार 264 विद्यार्थी पूरक तो 564 विद्यार्थी फेल हुए हैं। बारहवीं का 77.52 प्रतिशत परिणाम रहा।

दसवीं की परीक्षा में 5 हजार 860 छात्राएं और 4 हजार 704 छात्र यानी कुल 10 हजार 564 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 4 हजार 16 फर्स्ट, 3 हजार 290 सेकंड एवं 292 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन पर रहे। 910 विद्यार्थी पूरक आए हैं। 2010 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में दसवीं का 71.92त्न परिणाम रहा।



Source link


Share this on

Leave a Comment