प्रतिष्ठित नौकरी में से एक है
सुरक्षा बल में CISF के कर्मचारियों की जॉब प्रोफाइल को सबसे प्रतिष्ठित में से एक माना जाता है। यह नौकरी जितना शानदार है, उतना ही कठिन भी। CISF हेड कांस्टेबल में कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी भूमिका और जिम्मेदारी के प्रति समर्पित रहें। वहीं इस नौकरी के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है।
CBSE Result 2025: इन 3 वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं सीबीएसई रिजल्ट, इस तरह से डाउनलोड करें परिणाम
क्या होती है हेड कांस्टेबल की ड्यूटी? (CISF Head Constable Duty)
हेड कांस्टेबल को मुख्य रूप से पुलिस स्टेशनों चौकी और गार्ड के प्रभारी अधिकारी के रूप में ड्यूटी के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाता है। हेड कांस्टेबल को उप-निरीक्षक या सहायक निरीक्षक के अनुपस्थिति में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के रूप में कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए। हेड कांस्टेबल अन्य कांस्टेबल के साथ मिलकर काम करते हैं और उन्हें उनके कर्तव्यों और निर्देशों के बारे में बताते हैं। एक तरह से कहा जाए तो हेड कांस्टेबल अन्य कांस्टेबल का मार्गदर्शन करते हैं। वहीं हेड कांस्टेबल अन्य कांस्टेबल को SHO द्वारा आवंटित कर्तव्यों को पूरा करने में उनकी मदद भी करते हैं। साथ ही उन्हें पुलिस स्टेशन राइटर के काम जैसे कि अपराध लेखन, अभिलेखों का प्रबंधन, आदि भी दिया जाता है।
एआई के ये 5 कोर्स बदल सकती है आपकी जिंदगी | AI Courses
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने महिला हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती निकाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के तहत खेल कोटे और हॉकी में दक्षता रखने वाली महिलाओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। CISF के महिला हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 मई 2025 से शुरू होकर 30 मई 2025 तक चलेगी। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 23 वर्ष। इस भर्ती के तहत 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ खेल में दक्षता हासिल करना जरूरी है।