13 मई तक जमा कर सकते हैं फीस
यूजीसी नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी। वहीं 12 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही 13 मई (रात 11:59) 2025 तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 14 मई से 15 मई (रात 11:59 बजे) 2025 तक ओपन रहेगी।। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई 2025 थी। वहीं अब आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2025 से शुरू हुई।
Territorial Army Job Vacancy: टेरिटोरियल आर्मी में निकली जबरदस्त भर्ती, यूपी, राजस्थान से लेकर इन शहरों में होगी परीक्षा, देखें लिस्ट
आवेदन शुल्क
- जनरल कैटेगरी – 1150 रुपये
- ईडब्ल्यूएस व ओबीसी एनसीएल कैटेगरी – 600 रुपये
- एससी, एसटी, दिव्यांग कैटेगरी – 325 रुपये
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए योग्यता
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक के साथ डिग्री होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स जैसे कि ओबीसी- नॉन-क्रीमी लेयर/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 50 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं चार वर्षीय स्नातक वाले भी नेट दे सकते हैं।
CBSE Result 2025: पिछले साल 13 मई को जारी हुआ था CBSE रिजल्ट, क्या इस बार भी इस दिन जारी होंगे परिणाम
इस तरह करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद आपको होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्टर करें
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें
- अब आप कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें