Bihar Home Guard Physical Test: आज से इन 2 जिलों में शुरू होगी होमगार्ड फिजिकल परीक्षा, जान लें जरुरी पासिंग क्राइटेरिया | Bihar Home Guard Physical Test Home Guard physical examination will start saran and vaishali districts from today

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- IIT Delhi शुरू करने जा रहा है ये तीन नए नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी कोर्स, जानें डिटेल्स

Bihar Home Guard: परीक्षा शेड्यूल

Name Address From Date To Date
Saran Jai Prakash University, Chhapra, Block – Sadar, Police Station – Muffasil, Post – Sahebganj, District – Chhapra – 841301, Landmark – Chhapra Rural Railway Station 19-May-2025 21-Jun-2025
Vaishali Police Line, Hajipur, Vaishali, Pin – 844102 19-May-2025 13-Jun-2025

Bihar Home Guard Physical Test: शारीरिक योग्यता / दक्षता परीक्षा

इस शारीरिक दक्षता परीक्षा को चार अलग-अलग चरणों में बांटा गया है और प्रत्येक चरण को सफलतापूर्वक पार करना अनिवार्य है। किसी भी एक चरण में असफल होने पर अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। विशेष रूप से दौड़ के चरण में उम्मीदवारों को तय समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करनी होती है, अन्यथा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Bihar Home Guard: पैर में चिप लगाकर दौड़ेंगे उम्मीदवार

परीक्षा की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के पैरों में विशेष ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी, जिससे उनकी गति और दूरी की निगरानी की जा सकेगी।

Bihar Home Guard Bharti: पास होने पर अगले चरण में एंट्री

जो उम्मीदवार दौड़ में सफल होंगे, उनके शारीरिक मापदंड जैसे कद और सीने का माप लिया जाएगा। यह माप पूर्व निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों से लंबी कूद और गोला फेंक जैसे टेस्ट कराए जाएंगे। इनमें उम्मीदवारों को तीन प्रयास दिए जाएंगे और प्रत्येक में अधिकतम पांच अंक दिए जा सकते हैं। शारीरिक परीक्षा के इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती की अगली प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- IGNOU Admission: इग्नू ने जुलाई सेशन के सभी कोर्सों के लिए री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल को किया ओपन



Source link


Share this on

Leave a Comment