UPSC IFS Result 2025 Topper List: रांची की कनिका हैं UPSC IFS टॉपर, देखें 20 टॉपर्स की लिस्ट | UPSC IFS Result 2025 Topper List Ranchis Kanika is UPSC IFS topper see list of UPSC IFS 20 toppers

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- IIT Madras ने शुरू किए दो नए B.Tech कोर्स, इसी सेशन से होगी शुरुआत

एनसीईआरटी से करें तैयारी- UPSC Kanika Anbh

मीडिया से बात करते हुए कनिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि सभी ने हर कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को सुझाव दिया कि वे एनसीईआरटी की किताबों से सिलेबस के अनुरूप तैयारी करें और बुनियादी अवधारणाओं को अच्छे से समझें।

यह खबर भी पढ़ें:- NEET UG 2025: कब तक जारी हो सकती है नीट यूजी की आंसर-की? जानें लेटेस्ट अपडेट

UPSC IFS Topper: पिता है सेवानिवृत्त जज

कनिका के पिता अभय कुमार सिन्हा खूंटी में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता अनिता सिन्हा गृहिणी हैं। रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल (बायोलॉजी सेक्शन) की पूर्व छात्रा कनिका ने बताया कि सिविल सेवा की तैयारी में केवल सिलेबस कवर करना ही नहीं, बल्कि लिखने की स्किल को भी विकसित करना आवश्यक होता है। उनकी सफलता पर जेवीएम श्यामली के प्राचार्य समरजीत जाना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है और कनिका की उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

UPSC IFS Exam 2025

इस साल कुल 143 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें से 40 सामान्य वर्ग, 19 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 50 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 23 अनुसूचित जाति (SC) और 11 अनुसूचित जनजाति (ST) से हैं। मुख्य परीक्षा 24 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट 21 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित किए गए।

UPSC IFS Result 2025 Topper List: टॉपर्स की सूची

  1. कनिका अनभ
  2. खंडेलवाल आनंद अनिलकुमार
  3. अनुभव सिंह
  4. जैन सिद्धार्थ पारसमल
  5. मंjunath शिवप्पा निडोनी
  6. संस्कार विजय
  7. मयंक पुरोहित
  8. सनिष कुमार सिंह
  9. अंजलि सोनधिया
  10. सत्य प्रकाश
  11. चड्ढा निखिल रेड्डी
  12. विपुल गुप्ता
  13. येदुगुरी ऐश्वर्या रेड्डी
  14. रोहित जयराज
  15. वंशिका सूद
  16. प्रतीक मिश्रा
  17. नम्रता एन
  18. दिव्यांशु पाल नगर
  19. प्रणय प्रताप
  20. राहुल गुप्ता



Source link


Share this on

Leave a Comment