Mukul Dev Dies At 54: मुकुल देव ने ICU में तोड़ा दम, एक्टर ही नहीं पायलट भी थे, यहां से की थी पढ़ाई | Actor Mukul Dev Dies At age 54 in ICU He was a trained pilot know Mukul Dev education qualification

Share this on


मुकुल देव का स्वास्थ्य (Mukul Dev Disease)

मुकुल देव के निधन की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से हेल्थ इश्यू के कारण मुकुल देव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आईसीयू में इलाज चल रहा था। वहीं पर इलाज के दौरान मुकुल देव ने दम तोड़ा। हालांकि, मुकुल देव किस बीमारी से ग्रसित थे इसको लेकर कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है।

दिवंगत एक्टर मुकुल देव थे पायलट (Actor Mukul Dev was a trained Pilot)

दिवंगत एक्टर मुकुल देव एक पायलट भी थे। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एविएशन के फिल्ड में काम कर रहे थे। उन्होंने बतौर पायलट काम भी किया और फिर उसके बाद फिल्मी दुनिया में आए। मुकुल देव ने पायलट की ट्रेनिंग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी, रायबरेली (Indira Gandhi Rashtriya Uran Akademi) से ट्रेनिंग ली थी।

एक्टर मुकुल देव एजुकेशन (Actor Mukul Dev Education)

एक्टर मुकुल देव की एक्टिंग को लेकर बचपन से ही दिलचस्पी थी। कक्षा 8 में पढ़ाई के दौरान वो दूरदर्शन के एक डांस शो में भी आए थे। साल 1988 में मुकुल देव ने दिल्ली के St. Columba’s School कक्षा 12 की पढ़ाई की। एक्टर मुकुल देव पश्तो और फारसी भाषा भी जानते थे। हिंदी के अलावा भी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया।



Source link


Share this on

Leave a Comment