JEE Advanced 2025 Answer Key: इस वेबसाइट पर देखें जेईई एडवांस परीक्षा की आंसर की, जानिए रिजल्ट को लेकर अपडेट | JEE Advanced 2025 Answer Key Out check at jeeadv.ac.in

Share this on


कब जारी होगा रिजल्ट (JEE Advanced Result)

कैंडिडेट्स 26 मई से 27 मई 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। इन ऑब्जेक्शन को विषय के एक्सपर्ट चेक करेंगे और फिर IIT Kanpur की ओर से फाइनल आंसर की 2 जून 2025 को जारी की जाएगी। फाइनल आंसर जारी होने के कुछ दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें

Sainik School Admission Process: कैसे मिलता है सैनिक स्कूल में दाखिला, जानिए रिजल्ट जारी होने के बाद का प्रोसेस

कब हुई थी परीक्षा (JEE Advanced 2025 Exam Date)

जेईई एडवांस 2025 का पेपर 18 मई 2025 को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था।परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। JEE Advanced 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1.87 लाख छात्र शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें

CRPF VS CISF: CRPF और CISF में क्या है अंतर? सैलरी और जिम्मेदारी दोनों है अलग

कैसे देखें जेईई परीक्षा का रिजल्ट (JEE Advanced 2025 Answer Key Steps To Download) 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं 
  • अब होम पेज पर दिए गए लिंक जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा आंसर की पर क्लिक करें
  • इसके बाद लॉगिन करें और क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट करें 
  • इतना करते ही आंसर की का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 



Source link


Share this on

Leave a Comment