JAC 10th Result 2025: डिजिलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।
लॉगिन के बाद “Education” या “Results” सेक्शन में जाएं।
वहां “Jharkhand Academic Council (JAC)” के विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य मांगी गई जानकारी भरें।
सभी डिटेल्स भरने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
JAC Board 10th Toppers Prize: टॉपर्स प्राइज
टॉपर्स को मिलने वाले प्राइज की बात करें तो झारखंड बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन रैंक पाने वाले छात्रों को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें रैंक 1 पाने वाले को 3 लाख रपए और दूसरे नंबर पर रहे छात्र को 2 लाख और तीसरे टॉपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।