कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 5 जून 2025 से 13 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम से किया जाएगा। वहीं आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी 13 जून 2025 से 15 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। वहीं रिजल्ट 21 जून 2025 को संभावित है।
यह भी पढ़ें
JEE Advanced 2025: IIT में पाना है दाखिला तो जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जल्दी कर लें आवेदन, कल है अंतिम तारीख
2 लाख सीट के लिए किया गया है आवेदन
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्सेज के लिए हर साल JEECUP के जरिए दाखिला लिया जाता है। उत्तर प्रदेश में राजकीय, अनुदानित, निजी और पीपी मॉड संचालित लगभग 1400 पॉलीटेक्निक कॉलेज हैं। करीब 2 लाख 28 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।