BPSC Teacher Salary: बीपीएससी ने निकाली शिक्षक भर्ती, कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों को जानिए कितनी मिलेगी सैलरी | BPSC Teacher Salary From Class 1 to 12th BPSC TRE 4.0 Vacancy Details

Share this on


अगस्त महीने में होगी परीक्षा (BPSC TRE 4.0 Exam)

बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती प्रक्रिया 20 जून 2025 से शुरू होगी और 5 जुलाई 2025 तक चलेगी। परीक्षा अगस्त महीन में आयोजित की जाएगी और परिणाम सितंबर महीने तक आने की संभावनाएं हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए- बीपीएससी शिक्षक 1 से 12 तक के लिए शैक्षणिक योग्यता

यह भी पढ़ें

 

आर्ट्स-कॉमर्स के स्टूडेंट भी बन सकेंगे कॉमर्शियल पायलट, DGCA ला रहा नए नियम

क्या होती है बीपीएससी शिक्षक की सैलरी (BPSC Teacher Salary)

बीपीएससी शिक्षकों की भर्ती के तहत अलग अलग पदों पर अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है। 

कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की सैलरी 

BPSC TRE 4.0 के तहत कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों की सैलरी 25,000 से शुरू होती है। इसी के साथ उन्हें 53 प्रतिशत का डीए मिलता है। वहीं HRA के लिए 30 प्रतिशत यानी कि लगभग 7,500, मिलते हैं। इसी के साथ 1-5वीं कक्षा तक के शिक्षकों को मेडिकल सुविधाएं भी मिलती हैं। ऐसे में कुल मिलाकर उनकी सैलरी 48,880 रुपये प्रति महीने हो जाती है। 

6वीं-8वीं कक्षा के शिक्षकों की सैलरी 

वहीं मीडिल स्कूल के शिक्षकों यानी कि 6वीं कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा तक के शिक्षकों की शुरुआती सैलरी 28,000 रुपये होती है। इसी के साथ उन्हें 14,480 रुपये का डीए, 8,400 रुपये का HRA मिलता है। इन सबको मिलाकर मीडिल स्कूल के शिक्षकों को करीब 54,370 रुपये सैलरी मिलती है। 

कक्षा 9वीं से 10वीं तक के शिक्षकों की सैलरी 

कक्षा 9वीं से 10वीं तक के शिक्षकों की सैलरी करीब 31,000 रुपये है। इन्हें डीए के रूप में 16,430 रुपये का भुगतान किया जाता है और HRA के लिए 9,300 रुपये का। कुल मिलाकर 9वीं-10वीं कक्षा के शिक्षकों की सैलरी 59,860 रुपये है। 

11-12वीं कक्षा के शिक्षकों की सैलरी 

वहीं सीनियर सेकेंड्री स्कूल यानी कि 11वीं-12वीं तक के शिक्षकों की सैलरी 32,200 रुपये है। वहीं उन्हें डीए के रूप में 16,960 रुपये का भुगतान किया गया और 9,600 HRA के लिए दिया गया। कुल मिलाकर 11-12वीं के शिक्षकों की सैलरी 61,690 हो जाती है। 

यह भी पढ़ें

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, नोट कर लें तारीख

60,000 पद रह जाएंगे खाली 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में बिहार के सरकारी स्कूलों में करीब 5.65 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि कुल आवश्यकता लगभग 7 लाख शिक्षकों की बताई जा रही है। ऐसे में BPSC TRE 4.0 के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी करीब 60,000 पद रिक्त रह जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।



Source link


Share this on

Leave a Comment