UPSC NDA 2 2025 Notification: सेना में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन | UPSC NDA 2 2025 Notification Released 406 Vacancies Announced Apply Before June 17

Share this on


UPSC NDA 2 2025 Apply Online: आवेदन कहां और कैसे करें?

आवेदन की प्रक्रिया UPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है। नोटिफिकेशन की डिटेल, पात्रता शर्तें और दिशा-निर्देश https://upsc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

आवेदन फॉर्म भरते समय सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें, क्योंकि किसी भी गलती से आवेदन अस्वीकार हो सकता है। यह भी पढ़ें: UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, upsc.gov.in पर देखें 

How Many Vacancies are in NDA 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस बार NDA और NA परीक्षा के माध्यम से कुल 406 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षण रखा गया है।

सेना (Army): 208 पद (10 महिला) नौसेना (Navy): 42 पद (5 महिला) वायुसेना (Air Force) फ्लाइंग ब्रांच: 92 पद (2 महिला) ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): 18 पद (2 महिला) ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल): 10 पद (2 महिला)

नेवल अकैडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम): 36 पद (4 महिला)

UPSC NDA 2 2025 Age Limit: आयु सीमा और पात्रता

आवेदन केवल अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए मान्य है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जनवरी 2007 से पहले और 1 जनवरी 2010 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता के लिए अभ्यर्थी को नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी जरूर पढ़नी चाहिए। यह भी पढ़ें: Sainik School Admission Quota: सैनिक स्कूल में इन वर्गों के लिए है कोटा, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला

UPSC NDA 2 2025 Registration: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

NDA और NA 2 परीक्षा में चयन दो चरणों में किया जाएगा।

लिखित परीक्षा (UPSC से आयोजित) एसएसबी इंटरव्यू (इंटेलिजेंस और पर्सनालिटी टेस्ट) जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे केवल उन्हीं को Service Selection Board (SSB) के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

UPSC NDA 2 2025 Apply Fees: आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगेरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी।

एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों और JCOs/NCOs/ORs के वार्ड्स को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

जरूरी तारीखें तारीख
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2025
परीक्षा तिथि 14 सितंबर 2025

यह भी पढ़ें: JoSSA Counselling 2025 Schedule: जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल हुआ जारी, 3 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया



Source link


Share this on

Leave a Comment