CISF Recruitment 2025: सीआईएसएफ के 403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई | CISF Recruitment 2025 Last date of application for recruitment to 403 posts of CISF is 6 june 2025 cisfrectt.cisf.gov.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- BPSC 71th Notification: बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के 1250 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जान लें आवेदन शुल्क

CISF Recruitment 2025: ये होनी चाहिए योग्यता

आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने 29 निर्धारित खेलों में से किसी एक में राज्य, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लिया होना चाहिए। इन खेलों में तीरंदाजी, वुशू, कराटे, फुटबॉल, हैंडबॉल, तलवारबाजी, खो-खो, बॉक्सिंग, कबड्डी, जूडो, शूटिंग, साइक्लिंग, बॉडीबिल्डिंग आदि शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSC TRE 4.0: बीपीएससी शिक्षक को कितनी मिलती है सैलरी? इस कक्षा के लिए सबसे ज्यादा है वेतन

CISF Vacancy 2025: आयु सीमा और आवेदन शुल्क

आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की आयु 1 अगस्त 2025 को 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अगस्त 2002 से 1 अगस्त 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी, जो सरकारी नियमों के अनुसार होगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 100 रूपये है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

CISF: चयन प्रक्रिया और वेतनमान

चयन कई चरणों में होगा। जिसमें ट्रायल टेस्ट, प्रवीणता परीक्षण (Proficiency Test), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), दस्तावेज़ों की जांच, मेडिकल परीक्षण शामिल है। वहीं वेतनमान की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत पे लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह) वेतन मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें:- BPSSC SI Exam Pattern: बिहार में एनफोर्समेंट एसआई के पद पर निकली है भर्ती, जान लें क्या है एग्जाम पैटर्न



Source link


Share this on

Leave a Comment