Studying Abroad: विदेश में पढ़ाई का खर्च, किस देश में है सस्ती शिक्षा, किस में महंगी? जानिए पूरी जानकारी | Studying Abroad Expenses of studying abroad Which country has cheaper education and which country has expensive education

Share this on


Studying Abroad: सबसे महंगा देश – अमेरिका

विदेशी शिक्षा के लिहाज़ से अमेरिका हमेशा से छात्रों की पहली पसंद रहा है, लेकिन यहां का खर्च सबसे अधिक है। अमेरिका में एक छात्र का वार्षिक औसत खर्च ₹33 लाख से ₹54 लाख तक हो सकता है। यह खर्च अलग-अलग कोर्स (जैसे STEM, MBA, आर्ट्स), विश्वविद्यालय का प्रकार (पब्लिक या प्राइवेट), शहर (न्यूयॉर्क बनाम टेक्सास) और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।

Country Estimated Annual Cost (in ₹ Lakhs)
USA ₹33L – ₹54L
Canada ₹20.75L – ₹33L
UK ₹29L – ₹46L
Ireland ₹24.75L – ₹37.5L
France ₹10L – ₹20.75L
Spain ₹8.3L – ₹16.6L
Germany ₹8.3L – ₹15L
Sweden ₹12.5L – ₹20.75L
Consultifly के रिसर्च के आधार पर

कनाडा और यूके भी महंगे विकल्प

कनाडा में पढ़ाई का खर्च ₹20.75 लाख से ₹33 लाख तक है, जबकि यूके में यह ₹29 लाख से ₹46 लाख के बीच होता है। यूके में जीवन यापन का खर्च भी काफी अधिक होता है, खासकर लंदन जैसे शहरों में। वहीं आयरलैंड में पढ़ाई पर सालाना खर्च ₹24.75 लाख से ₹37.5 लाख तक आता है। यहां की शिक्षा प्रणाली और टेक्निकल कोर्स छात्रों को अपनी ओर खींच रहे हैं।

कम खर्च वाले देश: फ्रांस, जर्मनी, स्पेन

अगर आप कम बजट में अच्छी शिक्षा की तलाश में हैं तो फ्रांस, जर्मनी और स्पेन बेहतर विकल्प हो सकते हैं। फ्रांस में पढ़ाई का खर्च ₹10 लाख से ₹20.75 लाख तक सीमित है। स्पेन में यह और भी कम है, ₹8.3 लाख से ₹16.6 लाख तक। जर्मनी, जो अपने ट्यूशन-फ्री पब्लिक यूनिवर्सिटी मॉडल के लिए प्रसिद्ध है, में पढ़ाई और जीवन यापन का कुल खर्च ₹8.3 लाख से ₹15 लाख तक होता है।

स्वीडन भी सुलभ विकल्पों में शामिल

स्वीडन में पढ़ाई का अनुमानित खर्च ₹12.5 लाख से ₹20.75 लाख के बीच है। स्कैंडिनेवियाई देशों की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली और सामाजिक सुरक्षा भी छात्रों को आकर्षित करती है।

ये खबर भी पढ़ें:- JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के रजित गुप्ता ने हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 1(AIR 1) , देखें पूरी लिस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment