कब से शुरू हो रही है फिजिकल परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड के मुताबिक, Sub-Inspector (Executive) पद के लिए PET (Physical Efficiency Test), PMT (Physical Measurement Test) और DV (Document Verification) का आयोजन 22 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। ये परीक्षाएं सुबह जल्दी होंगी इसलिए उम्मीदवारों को सुबह 4 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
परीक्षा स्थल (Venue) कहां है?
इस बार फिजिकल परीक्षाएं जगजीवन राम RPF एकेडमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जाएंगी। यह एकेडमी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ट्रेनिंग और फिजिकल परीक्षाओं के लिए अधिकृत केंद्र है।
किन उम्मीदवारों को बुलाया गया है?
जिन उम्मीदवारों ने RPF SI CBT परीक्षा पास की है उनकी शॉर्टलिस्टेड लिस्ट RRB ने पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इन्हीं उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
एडमिट कार्ड (e-Call Letter) कब मिलेगा?
PET/PMT और DV में शामिल होने के लिए e-Call Letter (एडमिट कार्ड) अनिवार्य है। यह कॉल लेटर RRB की वेबसाइट पर उम्मीदवार की परीक्षा तिथि से करीब 2 हफ्ते पहले अपलोड कर दिया जाएगा। हर उम्मीदवार को इसकी जानकारी SMS और ईमेल के जरिए भी दी जाएगी। बिना कॉल लेटर के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
फिजिकल परीक्षा में क्या-क्या होगा?
PET (Physical Efficiency Test) इसमें उम्मीदवारों की दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे शारीरिक कौशल की जांच होती है। पुरुष और महिला दोनों के लिए अलग-अलग मानदंड होते हैं, जो e-Call Letter में दिए जाएंगे।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) भी उसी दिन
PET/PMT में सफल होने वाले उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी उसी दिन किया जाएगा।
इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सभी मूल डाक्यूमेंट्स और उनकी दो-दो सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लानी होंगी। जिनके डाक्यूमेंट्स अधूरे या गलत होंगे, उनका चयन रद्द किया जा सकता है।
RRB की सख्त चेतावनी, फर्जी कॉल्स और अफवाहों से बचें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह के फर्जी एजेंट या दलाल से दूर रहें।
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट पर आधारित है, किसी की सिफारिश या पैसे से नौकरी नहीं मिलेगी। सारी जानकारी केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट से लें, सोशल मीडिया या अफवाहों पर भरोसा न करें।
CSIR NET जून 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, csirnet.nta.ac.in से करें ऑनलाइन आवेदन