अगस्त में होगी मुख्य परीक्षा
ऐसे कैंडिडेट्स जो प्रीलिम्स परीक्षा में पास हो जाएंगे, वे फिर यूपीएससी मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू दे पाएंगे। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 22 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।
नीट परीक्षा में ऐसे हासिल करें सफलता, टॉपर ने बताई स्ट्रैटजी
कब हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को ऑफलाइन आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन देशभर के कई राज्यों में विभिन्न सेंटर्स पर हुआ था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाले हैं। रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
ऐसे देखें रिजल्ट (UPSC CSE Result 2025 Steps To Download)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें
- अब यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पर क्लिक करें
- इतना करते ही रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा, इसे डाउनलोड कर लें
- रिजल्ट का प्रिंटआउट निकाल लें
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परिणाम के घोषणा के बाद, UPSC मुख्य परीक्षा के लिए लगभग 10,000 से 12,000 उम्मीदवारों का चयन करेगा। कैंडिडेट्स का चयन UPSC 2025 रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS जैसी सेवाओं के लिए चयन किया जाएगा।