SSC CGL Notification 2025: 14582 पदों पर वैकेंसी, जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, फीस, परीक्षा पैटर्न समेत पूरी डिटेल | SSC CGL Notification 2025 Released for 14582 Vacancies Apply Online at ssc.gov.in

Share this on


आवेदन की तारीखें

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 9 जून 2025 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जून 2025 आवेदन की अंतिम तारीख: 4 जुलाई 2025 फीस भुगतान की अंतिम तारीख: 5 जुलाई 2025

फॉर्म करेक्शन विंडो: जुलाई के दूसरे सप्ताह में टियर-I परीक्षा: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 टियर-II परीक्षा: दिसंबर 2025 में प्रस्तावित

कहां और कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: https://ssc.gov.in या https://ssc.nic.in यह भी पढ़ें: SSC Mobile App: अब SSC रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं जाना पड़ेगा साइबर कैफे, मोबाइल ऐप से ऐसे करें अप्लाई

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया।

SSC की वेबसाइट पर जाएं और One Time Registration करें। लॉगिन करें और SSC CGL 2025 के लिए अप्लाई करें। सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।

दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, ID आदि) अपलोड करें। 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी वर्ग: 100 रुपये SC/ST/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं

फॉर्म में सुधार की सुविधा पहला सुधार: 200 रुपये दूसरा सुधार: 500 रुपये यह भी पढ़ें: SSC Hindi Translator Notification 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, एसएससी ने 437 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, जानें योग्यता

SSC CGL 2025 के तहत भरे जाने वाले प्रमुख पद

इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में नौकरियां मिलेंगी जिनकी कुछ डिटेल नीचे शेयर की जा रही है।

ग्रुप-B पद इनकम टैक्स इंस्पेक्टर (CBDT) सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर (CBIC) असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (विदेश मंत्रालय, रेल मंत्रालय, IB, CBI आदि) एनफोर्समेंट ऑफिसर (ED) सब-इंस्पेक्टर (CBI, NIA, नारकोटिक्स विभाग) डिविजनल अकाउंटेंट (CAG)

रिसर्च असिस्टेंट (NHRC) जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (MHA) सेक्शन ऑफिसर (विदेश व्यापार महानिदेशक) ग्रुप-C पद ऑडिटर/अकाउंटेंट (CAG, CGDA, अन्य मंत्रालय) पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट (डाक विभाग) जूनियर अकाउंटेंट/क्लर्क/UDC टैक्स असिस्टेंट (CBDT/CBIC)

सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (रक्षा मंत्रालय) यह भी पढ़ें: Sainik School Teacher Salary: सैनिक स्कूल में TGT और PGT शिक्षकों को कितनी मिलती है सैलरी, यहां देखें

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

सामान्य पदों के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (Graduation)। जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO): गणित के साथ ग्रेजुएशन (12वीं में मैथ्स में कम से कम 60% अंक अनिवार्य)।
सांख्यिकी अन्वेषक (Grade-II): गणित/सांख्यिकी/अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य।

उम्र सीमा

पद के अनुसार उम्र सीमा अलग-अलग है

पद का प्रकार आयु सीमा
सामान्य पद 18 से 27 वर्ष
कुछ पद (जैसे CBI, NIA) 20 से 30 वर्ष
विशेष विभाग (जैसे NHRC, CBDT) 18 से 30/32 वर्ष तक
Note: OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: गरीबी में बीता था बचपन, UPSC क्रैक कर इस बड़े पद पर दे रहे हैं सेवा, ऐसी है यूपी के आदित्य की कहानी

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

1. टियर-I (Tier-I) – कंप्यूटर आधारित (CBT)

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग 25 50
जनरल अवेयरनेस 25 50
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 25 50
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 25 50
कुल 100 200 अंक

समय: 60 मिनट

निगेटिव मार्किंग: हर गलत जवाब पर 0.50 अंक कटेंगे

2. टियर-II (Tier-II)

टियर-II परीक्षा में तीन पेपर होते हैं।

  • पेपर-I (सभी के लिए अनिवार्य)
  • पेपर-II (JSO के लिए)
  • पेपर-III (स्टैटिस्टिक्स या इकोनॉमिक्स वाले पदों के लिए)

मेरिट लिस्ट केवल टियर-II परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CISCI Marksheet and Certificate Format Changes: बदला मार्कशीट और सर्टिफिकेट का फॉर्मेट, बोर्ड ने कहा छात्रों की सहूलियत के लिए अब एक ही…



Source link


Share this on

Leave a Comment