UPESSC UP Assistant Professor Recruitment: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदले, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन | UPESSC UP Assistant Professor Recruitment Last Date and eligibility Changes

Share this on


पात्रता में बदलाव

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से भर्ती की पात्रता में बदलाव किया गया है। ये बदलाव अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन देने के बाद किया गया है। छात्रों के प्रत्यावेदन पर विचार करने के बाद आयोग ने न्यूनतम योग्यता नियमों में संशोधन किया है। पहले भाषा में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य थी, जिसे संशोधित करके मानविकी कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें

सीयूईटी यूजी स्कोर के जरिए इन 242 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, NTA ने जारी की लिस्ट, यहां देखें

वहीं शिक्षाशास्त्र में पीएचडी या डीफिल उपाधि धारक ऐसेअभ्यर्थी जिन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2009 विनियम के अनुसार पीएचडी उपाधि प्राप्त की है, उन्हें भी शामिल किया जाएगा। 

अंतिम तिथि में किया गया संशोधन

23 मई को जारी नोटिस के अनुसार, रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 10 जून थी, ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 12 जून शाम 5 बजे तक थी। वहीं बदलाव के बाद अब अभ्यर्थी 21 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 23 जून की रात 12 बजे कर दी गई है। 



Source link


Share this on

Leave a Comment