NICL AO Recruitment 2025: सरकारी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में 200 से ज्यादा अधिकारी पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई | NICL AO Recruitment 2025 Recruitment for more than 200 officer posts in government National Insurance Company

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- UPSC Prelims Result 2025 upsc.gov.in पर जारी, सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम

NICL AO Recruitment 2025: इन विभागों में होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्तियां वित्त, कानून, आईटी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और चिकित्सा (MBBS) जैसे विभिन्न क्षेत्रों में की जाएंगी। यह भर्ती नई डिग्रीधारकों और अनुभवी पेशेवरों दोनों के लिए एक अच्छा अवसर है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये होनी चाहिए योग्यता

इस भर्ती के लिए जरुरी योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी अनिवार्य है। पासिंग नंबर की बात करें तो जनरल वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंक लाने होंगे। वहीं SC/ST वर्ग के उम्मीदवार का न्यूनतम 55% अंक डिग्री में होना चाहिए।

NICL Recruitment: चयन प्रक्रिया और सैलरी

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। चयन प्रक्रिया के बाद चयनित उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर प्रारंभिक वेतन ₹50,925/- प्रति माह से शुरू होगा। 50925-2500(14)-85925-2710(4)-96765 के स्केल में महानगरीय क्षेत्रों में कुल वेतन लगभग ₹90,000/- प्रतिमाह होगा। इसके अतिरिक्त, पेंशन (NPS), ग्रेच्युटी, मेडिकल, LTS और समूह बीमा जैसे लाभ भी दिए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:- Indian Coast Guard Recruitment 2025: 10वीं,12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में निकली वैकेंसी, जानें जरुरी डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment