Indian Coast Guard Recruitment 2025: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में निकली भर्ती, जानें कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन | Indian Coast Guard Recruitment 2025 Apply Online for 630 Vacancies Check Selection Process

Share this on


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।

630 पदों पर होगी भर्ती (Coast Guard Recruitment 2025 Vacancy)

इस भर्ती के तहत कुल 630 पदों को भरा जाएगा। वैकेंसी की डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं।

पद का नाम कुल पद
नाविक जीडी (01/2026) 260
नाविक जीडी (02/2026) 260
यांत्रिक मैकेनिकल 30
यांत्रिक इलेक्ट्रिकल 11
यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स 19
नाविक डोमेस्टिक ब्रांच (02/2026) 50

क्या होनी चाहिए योग्यता? (Indian Coast Guard Qualification)

नाविक (जनरल ड्यूटी) के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। यांत्रिक और डोमेस्टिक ब्रांच के लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा क्या है? (Indian Coast Guard Age Limit)

न्यूनतम उम्र: 18 साल अधिकतम उम्र: 22 साल जन्मतिथि: 1 अगस्त 2004 से 1 मार्च 2008 के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, 6 चरणों में होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम-टेबल और एडमिट कार्ड डिटेल

मिलने वाली सैलरी कितनी है? (Indian Coast Guard Salary)

नाविक (GD): 21,700 रुपये प्रति माह (पे लेवल-3) यांत्रिक पद: 29,200 रुपये प्रति माह (पे लेवल-5) इसके अलावा अन्य भत्ते भी समय-समय पर मिलते हैं।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी? (Indian Coast Guard Recruitment Process)

उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर होगा। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (CBT) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)

मेडिकल टेस्ट

ट्रेनिंग से पहले फाइनल डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

फिजिकल टेस्ट में क्या होगा? (Indian Coast Guard Physical Test Details)

1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके साथ ही 20 उठक-बैठक (Squats), 10 पुश-अप लगाने होंगे। 💳 आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

जनरल/OBC/EWS: 300 रुपये SC/ST: कोई शुल्क नहीं

📝 कैसे करें आवेदन? (Indian Coast Guard Apply Online 2025)

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: joinindiancoastguard.cdac.in फॉर्म भरते समय लाइव फोटो अपलोड करना होगा। सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें।

आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।

महत्वपूर्ण तारीखें (Indian Coast Guard Date 2025)

आवेदन शुरू: जारी अंतिम तिथि: 25 जून 2025 यह भी पढ़ें: SGPGI Lucknow Recruitment 2025: पीजीआई लखनऊ में नर्सिंग ऑफिसर सहित कई अन्य पदों के लिए 1400 से अधिक वैकेंसी निकली



Source link


Share this on

Leave a Comment