कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स | How to become a Pilot how much is the fee for pilot course pilot ki salary Pilot Course India

Share this on


न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

कक्षा 12 (Physics, Chemistry, Maths) पास होना अनिवार्य।
कुछ संस्थानों में कॉमर्स पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार विशेष शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

ट्रेनिंग फीस

औसत शुल्क: ₹35 – 40 लाख
न्यूनतम प्रारंभिक कोर्स: लगभग ₹15 – 20 लाख
फीस संस्थान, कुल उड़ान घंटों और सुविधाओं के आधार पर बदलती रहती है।

pilot ki salary

भारत में उपलब्ध प्रमुख पायलट लाइसेंस

लाइसेंस संक्षिप्त विवरण
SPL (Student Pilot Licence) शुरुआती स्तर; सोलो फ्लाइंग की अनुमति देता है।
PPL (Private Pilot Licence) निजी उड़ानों के लिए; व्यावसायिक उड़ानों की अनुमति नहीं।
CPL (Commercial Pilot Licence) व्यावसायिक रूप से विमान उड़ाने हेतु अनिवार्य।
ATPL (Airline Transport Pilot Licence) एयरलाइन में कैप्टन पद के लिए उच्चतम स्तर का लाइसेंस।
FIR (Flight Instructor Rating) ट्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देने की योग्यता देता है।
MPL (Multi‑Crew Pilot Licence) एयरलाइन में सह-पायलट के रूप में सीधे प्रवेश के लिए।
रिमोट पायलट लाइसेंस ड्रोन संचालन के लिए आवश्यक।

प्रमुख पायलट प्रशिक्षण संस्थान

The Bombay Flying Club, Mumbai
Indira Gandhi Rashtriya Udan Academy (IGRUA), Amethi
Indira Gandhi Institute of Aeronautics (IGIA), various centres
Rajiv Gandhi Aviation Academy, Hyderabad
Silver Oak University, Ahmedabad
Academy of Carver Aviation Pvt Ltd, Pune

pilot ki monthly salary

संभावित कंपनियां

पायलट की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कई बड़ी और छोटी विमानन कंपनियों में काम किया जा सकता है। जैसे इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया, जेट एयरवेज (रीलॉन्च), विस्तारा। इसके अलावा भारतीय वायुसेना व अन्य सशस्त्र बल
और चार्टर्ड एविएशन व प्राइवेट जेट ऑपरेटर में भी नौकरी पाई जा सकती है।

करियर विकल्प

प्रोफ़ाइल भूमिका
कमर्शियल पायलट घरेलू/अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन
को‑पायलट मुख्य पायलट की सहायता एवं सह-उड़ान संचालन
प्राइवेट जेट पायलट कॉरपोरेट या चार्टर्ड उड़ानों के लिए
एयरफ़ोर्स पायलट रक्षा क्षेत्र में फाइटर या ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाना
फ्लाइट इंस्ट्रक्टर नए पायलटों को प्रशिक्षण देना

कितनी मिलेगी सैलरी

संभावित प्रारंभिक वेतन: ₹4 लाख प्रति वर्ष
अनुभव के बाद संभावित वेतन: ₹10 लाख प्रति वर्ष या अधिक
अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में पैकेज इससे कहीं ऊंचा हो सकता है।



Source link


Share this on

Leave a Comment