UKPSC admit card 2025 जारी: ऐसे करें डाउनलोड, 29 जून को दो पालियों में होगी परीक्षा | UKPSC admit card 2025 Released How to Download at psc.uk.gov.in

Share this on


कब होगी परीक्षा? (ukpsc exam date 2025)

परीक्षा 29 जून 2025 (रविवार) को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली (10:00 AM – 12:00 PM): सामान्य अध्ययन (General Studies) द्वितीय पाली (2:00 PM – 4:00 PM): सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test)

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

यह प्रारंभिक परीक्षा केवल स्क्रीनिंग टेस्ट है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के प्रश्न होंगे। गलत उत्तरों के लिए Negative Marking लागू होगी। पुरुष अभ्यर्थी को उत्तर पुस्तिका में बाएं हाथ का अंगूठा, जबकि महिला अभ्यर्थी को दाएं हाथ का अंगूठा लगाने का निर्देश दिया गया है।

यदि अंगूठे का निशान नहीं होता है, तो उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें: जब टेंट में हुआ था IIT कानपुर का पहला दीक्षांत समारोह, इस शख्सियत को मिली थी पहली B.Tech डिग्री

ऐसे डाउनलोड करें UKPSC admit card 2025

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ईमेल आईडी और पासवर्ड, आवेदन संख्या और जन्म तिथि या फिर नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

UKPSC की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। Announcements सेक्शन में ‘Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Exam-2025’ के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। ‘Admit Card Download’ लिंक पर क्लिक करें। अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें (जैसे ईमेल/आवेदन संख्या/नाम और जन्मतिथि)।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट रखें। यह भर्ती अभियान राज्य सरकार की अलग-अलग सेवाओं में कुल 123 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। नोट: अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें: CUET UG Answer Key 2025 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें कब आएगा फाइनल रिजल्ट?



Source link


Share this on

Leave a Comment