परीक्षा की तारीखें (RRB NTPC Admit Card 2025 Exam Date)
आरआरबी के अनुसार, एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट पदों के लिए परीक्षा 29 जून से 21 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
ऐसे करें RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले rrb.digialm.com/SMBPortal/Login पर जाएं। अपनी यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड में दर्ज महत्वपूर्ण जानकारियां
उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में कई अहम विवरण शामिल होते हैं जैसे – रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम और फोटो, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, और रिपोर्टिंग समय। इसके अलावा परीक्षा का स्लॉट, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, गूगल मैप लिंक, और नजदीकी रेलवे स्टेशन की जानकारी भी दी जाती है ताकि परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचा जा सके।
परीक्षा संबंधित तकनीकी और औपचारिक जानकारी
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के जरिए चुना गया एग्जाम ट्रेड, उम्मीदवार और परीक्षा पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर तथा बोर्ड अध्यक्ष के हस्ताक्षर भी शामिल रहते हैं। ये सभी विवरण परीक्षा की वैधता और पारदर्शिता के लिए आवश्यक होते हैं।
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
परीक्षा के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) जरूर लेकर आएं। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है ताकि प्रवेश और अन्य प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।