12वीं पास कर ली, अब हायर एजुकेशन की बारी! ये हैं 2025 में भारत की टॉप-10 यूनिवर्सिटी | Top 10 Universities in India in 2025 A Global Ranking Guide for Students

Share this on


यह रैंकिंग दुनियाभर की 2,250 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज को उनके अकादमिक स्तर, रिसर्च क्वालिटी और ग्लोबल इमेज के आधार पर आंकती है। इस साल भी कई भारतीय संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

आइए जानते हैं भारत की उन टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के बारे में जिन्हें 2025 की ग्लोबल रैंकिंग में सबसे ऊंचा स्थान मिला है।

भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज (2025 ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार)

क्रमांक विश्वविद्यालय का नाम स्थान
1 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु, कर्नाटक
2 IIT मद्रास चेन्नई, तमिलनाडु
3 टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) मुंबई, महाराष्ट्र
4 शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन, हिमाचल प्रदेश
5 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
6 IIT बॉम्बे मुंबई, महाराष्ट्र
7 वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) वेल्लोर व चेन्नई, तमिलनाडु
8 IIT दिल्ली नई दिल्ली
9 जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली
10 सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पुणे, महाराष्ट्र

इन संस्थानों ने शिक्षा, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़ाव के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिससे इन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Admit Card 2025 जारी, यहां से करें डाउनलोड

और भी कई भारतीय संस्थानों ने पाया स्थान

इनके अलावा भी कई नामी भारतीय यूनिवर्सिटीज रैंकिंग में शामिल हुई हैं, जिनके कुछ नाम नीचे साझा किए जा रहे हैं।

क्रमांक विश्वविद्यालय का नाम स्थान
1 IIT खड़गपुर खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
2 बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
3 दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) नई दिल्ली
4 AIIMS नई दिल्ली नई दिल्ली
5 IIT कानपुर कानपुर, उत्तर प्रदेश
6 IIT रुड़की रुड़की, उत्तराखंड
7 पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
8 मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन मणिपाल, कर्नाटक

वहीं, कई प्राइवेट संस्थानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है जिनमें एमिटी यूनिवर्सिटी, JSS एकेडमी, BITS पिलानी, SRM इंस्टीट्यूट, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर शामिल हैं।

क्यों है ये रैंकिंग छात्रों के लिए जरूरी?

जो छात्र अपने करियर की सही दिशा तय करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह लिस्ट एक भरोसेमंद गाइड की तरह काम करती है। चाहे आपका फोकस रिसर्च हो, नौकरी के अच्छे अवसर या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर ये संस्थान हर पहलू में मजबूत हैं।

सही कॉलेज का चुनाव ही आपके सुनहरे भविष्य की नींव है। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। यह भी पढ़ें: जब टेंट में हुआ था IIT कानपुर का पहला दीक्षांत समारोह, इस शख्सियत को मिली थी पहली B.Tech डिग्री



Source link


Share this on

Leave a Comment