CA Final Result May 2025: जुलाई के पहले सप्ताह में आ सकता है परिणाम, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने नंबर | CA Final Result May 2025 Expected in First Week of July Know Passing Criteria

Share this on


कहां देखें CA Final Result May 2025?

जैसे ही ICAI परिणाम जारी करेगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परिणाम देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल्स का सही होना जरूरी है।

परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?

CA Final May 2025 की परीक्षा का आयोजन 16 से 24 मई के बीच किया गया था। पहले यह परीक्षा 9 से 14 मई तक प्रस्तावित थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के चलते इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।

पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?

ICAI से निर्धारित क्वालिफाइंग क्राइटेरिया के अनुसार प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक होने चाहिए। कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना जरूरी होता है।

पिछले साल का ट्रेंड

2024 के रिजल्ट में हेरम्ब माहेश्वरी और ऋषभ ओस्तवाल आर ने 800 में से 508 अंक हासिल कर टॉप किया था। हालांकि, पिछले सत्र में कुल पास प्रतिशत सिर्फ 13.44% ही रहा था, जो प्रतिस्पर्धा की कठिनता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Rajasthan BSTC: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, जानें कब आएगी अलॉटमेंट लिस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment