NPCIL Recruitment 2025: युवाओं के लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में काम करने का मौका, 300 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानें योग्यता डिटेल | NPCIL Recruitment 2025 recruitment will be done on more than 300 posts NPCIL Apprentice Recruitment 2025

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कब जारी होगा NIOS 10th Result 2025? जानें कैसे चेक कर पाएंगे परिणाम

NPCIL Apprentice Recruitment 2025: इन पदों पर होगी भर्ती

ट्रेड अप्रेंटिस – 122 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिस – 94 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 121 पद

NPCIL Apprentice 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में फुल टाइम/रेगुलर आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।
डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास AICTE/UGC/राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीएससी, बीकॉम या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। सेंडविच कोर्स भी मान्य हैं।

आयु सीमा
ट्रेड अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है।
डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आयु की गणना 21 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

NPCIL Recruitment 2025: कितना मिलेगा स्टाइपेंड

ट्रेड अप्रेंटिस– एक वर्षीय आईटीआई कोर्स वाले अभ्यर्थियों को 7700 और दो वर्षीय कोर्स वालों को 8050 रूपये प्रति माह मिलेगा।
डिप्लोमा अप्रेंटिस- ₹8000 प्रतिमाह
ग्रेजुएट अप्रेंटिस- ₹9000 प्रतिमाह

NPCIL: ऐसे कर पाएंगे आवेदन

ट्रेड अप्रेंटिस के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों को nats.education.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

यह खबर भी पढ़ें:- कंप्यूटर साइंस के लिए ये IIT है सबसे बेस्ट



Source link


Share this on

Leave a Comment