कॉलेजों में आवेदन का आज अंतिम दिन, कल होगी ऑनलाइन आवेदनों की जांच | Today is the last day to apply for colleges, online applications will be checked tomorrow

Share this on


26 जून को कॉलेजों में आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद 27 जून को अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन और 2 जुलाई विद्यार्थी कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवा सकते हैं।

बीबीए के लिए अलग से होगा कार्यक्रम जारी 

 कॉमर्स कॉलेज में संचालित बीबीए पाठ्यक्रम के लिए अलग से कार्यक्रम जारी होगा। इसकी केन्द्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया होगी। इसके संबंध में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की ओर से कॉमर्स कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र जारी किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि बीबीए संकाय में प्रवेश प्रक्रिया सेंटर फॉर इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेस की ओर से केन्द्रीकृत प्रवेश माध्यम से की जानी है। इसके लिए 12 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित कॉलेजों का विवरण मांगा है।



Source link


Share this on

Leave a Comment