Documents Required For UP Homeguard Vacancy: जरुरी डाक्यूमेंट्स
पासपोर्ट साइज फोटो (साफ और स्पष्ट)
हस्ताक्षर (स्कैन की गई कॉपी)
आधार कार्ड या कोई वैध आईडी प्रमाण
10वीं/12वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र (केवल उत्तर प्रदेश निवासी)
श्रेणी प्रमाणपत्र (ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस, यदि आरक्षण का दावा कर रहे हैं)
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
एनसीसी प्रमाणपत्र (यदि उपलब्ध हो – बोनस अंकों के लिए)
UP Home Guard vacancy 2025: कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जा सकता है। जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू शामिल है।
लिखित परीक्षा– इसमें सामान्य ज्ञान, गणित और तार्किक क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)– उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।
इंटरव्यू)– अंतिम चयन से पहले अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जा सकता है।
UP Home Guard Bharti: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
हालांकि अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछली भर्तियों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 10वीं कक्षा पास होने का सर्टिफिकेट होना जरुरी होगा। वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित की जा सकती है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिल सकती है।