परीक्षा की तारीख और समय (RSMSSB Stenographer exam date 2025)
स्टेनोग्राफर/PA ग्रेड-II परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से 4:20 बजे तक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। रिपोर्टिंग समय की जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 474 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी) दोनों चरणों में पास होना आवश्यक है।
RSMSSB Stenographer Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिए गए ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी SSOID/User Name और Password की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
ये जानकारी एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें
परीक्षा का नाम परीक्षा केंद्र का पूरा पता परीक्षा की तिथि और समय उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि
फोटो और सिग्नेचर परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय शामिल विषयों की जानकारी
जरूरी सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन कोई भी समस्या न हो इसके लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।