CBSE 10th Board Exam New Rules: 10वीं बोर्ड की दो बार क्यों होगी परीक्षा और 11वीं में कैसे मिलेगा दाखिला? | CBSE 10th Board Exam New Rules Why 10th board exam be held twice how students get admission in 11th cbse dual board exams

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- कंप्यूटर साइंस के लिए ये IIT है सबसे बेस्ट

CBSE 10th Board Exam New Rules: सुधार परीक्षा के लिए नियम

वे छात्र जो पहली परीक्षा में पास हो चुके हैं, केवल विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से किसी भी तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।
वहीं इसमें गौर करने लायक बात ये है कि अगर कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या अधिक विषयों की परीक्षा में भाग नहीं लिया, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CBSE 10th Board Exam: विशेष छात्रों को विशेष छूट

खिलाड़ी छात्र जिनकी परीक्षा खेल प्रतियोगिताओं से टकरा रही हो, उन्हें प्रभावित विषयों की दूसरी परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। वहीं ठंडे क्षेत्रों में रहने वाले छात्र पहली या दूसरी परीक्षा में से किसी एक को चुन सकेंगे। साथ ही दिव्यांग छात्रों को दोनों परीक्षाओं में समान सुविधाएं मिलेंगी।

CBSE: कुछ अन्य जरुरी पॉइंट्स

आंतरिक मूल्यांकन: Internal Assessment केवल एक बार, मुख्य परीक्षा (फरवरी) से पहले किया जाएगा।
परीक्षा का सिलेबस दोनों बार पूरे साल के सिलेबस पर आधारित रहेगा।
पहली परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में आएगा, जिससे छात्र कक्षा 11 में अस्थायी रूप से एडमिशन ले सकेंगे।
दूसरी परीक्षा का परिणाम जून में घोषित होगा। इसके बाद छात्रों को पासिंग सर्टिफिकेट और अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स दिए जाएंगे।
रीचेक और आंसर-शीट की फोटोकॉपी जैसी सुविधाएं दूसरी परीक्षा के परिणाम आने के बाद ही उपलब्ध होंगी।

यह खबर भी पढ़ें:- ये हैं देश के टॉप तीन IIT कॉलेज

विषय चयन

पहली परीक्षा के लिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन (LOC-List of Candidates) अनिवार्य रहेगा।
दूसरी परीक्षा के लिए नया LOC भरा जाएगा लेकिन इसमें कोई नया नाम नहीं जोड़ा जा सकेगा।
विषय बदलने की अनुमति केवल विशेष मामलों में दी जाएगी, अन्यथा विषय में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

कक्षा 11 में एडमिशन कैसे मिलेगा?

जो छात्र पहली परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें दूसरी परीक्षा तक अस्थायी रूप से दाखिला दिया जाएगा। दूसरी परीक्षा पास करने के बाद उनका दाखिला स्थायी रूप से मान्य माना जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:- कैसे बन सकते हैं Pilot, कितनी लगती है फीस, कैसे मिलती है नौकरी? जानें सभी डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment