Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां कर पाएंगे चेक | Rajasthan PTET Result 2025 Check Your Score Soon at ptetvmoukota2025.in

Share this on


किसके लिए थी यह परीक्षा?

यह परीक्षा दो तरह के कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। 2 वर्षीय बीएड कोर्स 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स (BA-B.Ed/B.Sc-B.Ed) जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे PTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Rajasthan PTET Result 2025 ऐसे करें चेक

सबसे पहले वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं। होमपेज पर ‘PTET 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर, नाम या जन्मतिथि दर्ज करें। ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया, क्या करना होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तीर्ण छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे। इसमें निम्नलिखित चरण शामिल होंगे।

कॉलेज का चयन डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन) निर्धारित शुल्क का भुगतान इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स (मार्कशीट, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो तो और पासपोर्ट साइज फोटो आदि) तैयार रखें।

कहां मिलेगा दाखिला?

जो छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे उन्हें राजस्थान के विभिन्न सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रवेश पूरी तरह से मेरिट और सीट उपलब्धता के आधार पर होगा।

महत्वपूर्ण सलाह

यदि आपने भी PTET 2025 परीक्षा दी है तो सलाह दी जाती है कि आप नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें ताकि किसी भी अपडेट या सूचना को मिस न करें।

आधिकारिक वेबसाइट: ptetvmoukota2025.in यह भी पढ़ें: झारखंड में निकली 1373 शिक्षकों की भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी योग्यता



Source link


Share this on

Leave a Comment