RRB ALP Exam Date 2025: एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 5 जुलाई 2025 से RRB की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा से चार दिन पहले, यानी 11 जुलाई 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारियों की पुष्टि जरूर कर लें। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण पत्र भी इसी लिंक के जरिए जारी किया जाएगा।
RRB ALP Vacancy: इतने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से 9,970 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट नियुक्त किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी होगी। जिसमें CBT-1 (प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा),CBT-2 (मुख्य परीक्षा), CBAT (एप्टीट्यूड टेस्ट), डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification), मेडिकल टेस्ट(Medical Examination) शामिल है।
परीक्षा केंद्र पर आधार अनिवार्य
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार आधारित बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-आधार का वैध प्रिंटआउट साथ लाना जरूरी होगा। साथ ही, उम्मीदवार चाहें तो rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले से आधार वेरिफिकेशन कर सकते हैं, जिससे परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की परेशानी न हो।