Google के सीईओ Sundar Pichai ने इस कॉलेज से की है इंजीनियरिंग, नहीं मिल पाया था कंप्यूटर साइंस ब्रांच | Google CEO Sundar Pichai has done engineering from IT Kharagpur could not get computer science branch sundar pichai education qualification

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- NIOS Class 10th Results 2025: जानें पिछले सालों में कब-कब जारी हुए एनआईओएस 10वीं रिजल्ट

Sundar Pichai: कहां से हुई है सुंदर पिचाई की पढ़ाई?

सुंदर पिचाई ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई से प्राप्त की। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई से की और फिर 12वीं कक्षा वना वाणी स्कूल से पास की, जो IIT मद्रास परिसर में स्थित है। उसके बाद उनका चयन IIT Kharagpur में हो गया था। जहां पर उन्होंने मेटलर्जिकल ब्रांच में एडमिशन लिया।

यह खबर भी पढ़ें:- ISRO में वैज्ञानिक और इंजिनियर के कई पदों के लिए निकली भर्ती, बीटेकधारी करें अप्लाई, जान लें एग्जाम पैटर्न सहित अन्य डिटेल्स

कम्प्यूटर साइंस की चाहत, लेकिन मिली मेटलर्जिकल ब्रांच

आज जिस कम्प्यूटर साइंस ब्रांच का सबसे अधिक क्रेज है, उसमें एडमिशन पाना आसान नहीं होता। ऐसा ही कुछ सुंदर पिचाई के साथ भी हुआ था। 1990 के दशक की शुरुआत में, जब उन्होंने JEE परीक्षा दी थी, उनकी रैंक 1100 से 1200 के बीच थी। इस रैंक पर उन्हें IIT खड़गपुर में मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग ब्रांच मिली, जबकि वे कंप्यूटर साइंस लेना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें 1993 में बी.सी. रॉय सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

IIT Kharagpur से लेकर स्टैनफोर्ड और व्हार्टन तक

Sundar Pichai ने अपनी ग्रेजुएशन डिग्री IIT Kharagpur से हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और Stanford University से मैटेरियल साइंस और सेमीकंडक्टर फिजिक्स में मास्टर्स किया। फिर उन्होंने University of Pennsylvania के Wharton School से MBA किया, जहां उन्हें ‘Siebel Scholar’ और ‘Palmer Scholar’ जैसे सम्मान भी प्राप्त हुए।

यह खबर भी पढ़ें:- JNU PhD Admissions 2025: देश के सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू, जानें डिटेल्स



Source link


Share this on

Leave a Comment