वैकेंसी डिटेल्स और सैलरी (RRB Technician Salary)
| पद का नाम | वेतन स्तर | प्रारंभिक वेतन | कुल पद |
|---|---|---|---|
| टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) | लेवल-5 | Rs. 29,200 | 183 |
| टेक्नीशियन ग्रेड-III | लेवल-2 | Rs. 19,900 | 6,055 |
पात्रता और आयु सीमा (RRB Technician Age Limit)
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, IT या इंस्ट्रूमेंटेशन में ग्रेजुएशन या तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए।
| पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु की गणना | आरक्षण |
|---|---|---|---|---|
| टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) | 18 वर्ष | 33 वर्ष | 1 जुलाई 2025 तक | नियमानुसार छूट |
| टेक्नीशियन ग्रेड-III | 18 वर्ष | 30 वर्ष | 1 जुलाई 2025 तक | नियमानुसार छूट |
यह भी पढ़ें: झारखंड में निकली 1373 शिक्षकों की भर्ती, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और जरूरी योग्यता
आवेदन शुल्क (RRB Technician Application Fees)
सामान्य वर्ग: 500 रुपये (CBT में भाग लेने पर 400 रुपये वापस)। SC/ST/OBC/महिला/दिव्यांग/ट्रांसजेंडर/ईबीसी: 250 रुपये (CBT में भाग लेने पर पूरी राशि वापस)।
चयन प्रक्रिया (RRB Technician Recruitment Process)
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) – 90 मिनट, 100 प्रश्न, 1/3 नेगेटिव मार्किंग।
जरूरी तारीखें
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 30 जुलाई 2025 |
| आवेदन फॉर्म में सुधार की विंडो | 1 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक |
यह भी पढ़ें: बीपीएससी 71वीं भर्ती में शामिल हुए 34 नए पद, अब 1298 पदों पर होगी बहाली, 30 जून तक करें आवेदन
आवेदन कैसे करें? (How To Apply For RRB Technician)
RRB की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं। ‘Apply Now’ बटन पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें।