RPSC Lecturer Answer Key Out: आयोग ने लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की किया जारी, Direct Link से करें डाउनलोड | RPSC Lecturer Answer Key Out RPSC released the answer key for lecturer and coach recruitment exam rpsc.rajasthan.gov.in

Share this on


यह खबर भी पढ़ें:- Rajasthan High Court 4th Grade Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुरू, इतना देना होगा आवेदन शुल्क, इन पदों पर होगी भर्ती

RPSC Lecturer Answer Key Out: आपत्ति के लिए सोर्स देना अनिवार्य

आपत्तियां दर्ज करते समय यह ध्यान देना आवश्यक है कि उन्हें आयोग द्वारा जारी मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही एंट्री किया जाए। साथ ही, अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक किताबों या स्रोतों का हवाला देना होगा। साक्ष्य के बिना दर्ज की गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों की आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जिन्होंने यह परीक्षा दी है।

RPSC Lecturer Exam: इतना देना होगा आपत्ति दर्ज शुल्क

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये (साथ में सेवा शुल्क अतिरिक्त) का शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से संबंधित लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर जाकर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर दिए गए पेमेंट गेटवे से किया जा सकता है। शुल्क एक बार जमा हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा, और बिना शुल्क के आपत्तियां मान्य नहीं होंगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया केवल एक बार के लिए ही खुली रहेगी।

RPSC Lecturer Answer Key Out Direct Link ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा 1 से 3 जुलाई 2025 तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद यह लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। यदि आपत्ति दर्ज करने में किसी तकनीकी समस्या का सामना हो तो उम्मीदवार recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें:- IBPS PO Notification 2025: आईबीपीएस ने पीओ पद के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 5208 सीटों पर होगी भर्ती, बदल गया एग्जाम पैटर्न



Source link


Share this on

Leave a Comment