UPSC NDA NA CDS Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा-II 2025 तथा संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) – II, 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए पहले से आवेदन किया है वे अब 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।