फाउंडेशन की सचिव डॉ. अरुणा शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 6 हजार से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों की सही जानकारी नहीं मिलने से पुरस्कार राशि जमा नहीं हो पाई है। कई बालिकाओं के खाते जन-आधार से जुड़े नहीं है, किसी का आइएफसी कोड सही नहीं है अथवा किसी का बैंक खाता ही गलत दर्ज है। ऐसी बालिकाओं के आवेदनों को वापस जमा करने के लिए 10 अगस्त तक के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर माड्यूल प्रारम्भ किया गया है।