इस परीक्षा को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जो उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता पर आधारित है। ये परीक्षा मैट्रिक स्तर (10वीं पास), उच्च माध्यमिक स्तर (12वीं पास) ग्रेजुएशन और उससे ऊपर के लिए आयोजित होने जा रही है। ये परीक्षा अलग-अलग लेवल पर आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने सिर्फ एक स्तर के पद के लिए आवेदन किया है, उन्हें केवल एक ही परीक्षा देनी होगी। लेकिन अगर किसी ने अलग-अलग योग्यता स्तरों के लिए आवेदन किया है, तो उसे हर स्तर की अलग-अलग परीक्षा देनी होगी।