IGNOU Admission: इग्नू में एडमिशन के लिए अंतिम तारीख आगे बढ़ी, जानें डिटेल्स | Patrika News

Share this on


इग्नू 300 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है, जिसमें 48 अंडरग्रेजुएट, 75 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस या एप्रिसिएशन कोर्स भी शामिल हैं। बी कीपिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग जैसे विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीबीए, एमएससी इन साइंस, लाइब्रेरी साइंस, कम्युनिटी डिवेलपमेंट, एनालिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, और जनसंचार जैसे कई विषयों में एक वर्षीय डिप्लोमा भी उपलब्ध है। IGNOU वर्ष में दो बार नामांकन प्रक्रिया संचालित करता है। जनवरी और जुलाई सत्र में। यदि आप ऑनलाइन माध्यम से या डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा अवसर है।



Source link


Share this on

Leave a Comment