AIIMS Paramedical Result: All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) ने बीएससी पैरामेडिकल कोर्स के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड कर उम्मीदवार अपनी रैंक और प्राप्त परसेंटेज देख सकते हैं। इस साल लगभग 8,273 उम्मीदवारों ने पहले चरण की सीट अलॉटमेंट प्रोसेस के लिए पात्रता हासिल की है। परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2025 को किया गया था। अगर किसी अभ्यर्थी का रोल नंबर पीडीएफ में नहीं दिख रहा है, तो वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से AIIMS की वेबसाइट के “अकैडमिक” सेक्शन में जाकर अपनी व्यक्तिगत रैंक और अंक देख सकते हैं।