इस बार NTA जिन विषयों में परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें गणितीय विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, समुद्र और ग्रह विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान (दो पालियों में) और भौतिक विज्ञान शामिल है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर MCQ प्रकार के होंगे और तीन भागों में बंटे रहेंगे। सभी पेपर एक ही दिन में कराए जाएंगे और उनके बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा।