इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही जिस राज्य की वैकेंसी के लिए उम्मीदवार अप्लाई कर रहे हैं, उस राज्य /संघ राज्य क्षेत्र की क्षेत्रीय भाषा पढ़ने, लिखनेऔर बोलने आना अनिवार्य है। इसे जांचने के लिए एक लैंग्वेज टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें पास होना अनिवार्य होगा। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31/7/2025 के आधार पर की जाएगी।