आवेदन करने के लिए सामान्य,पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को और बिहार के बाहर के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 540 रूपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (बिहार के स्थायी निवासी के लिए) के लिए यह 135 रुपया तय किया गया है। दिव्यांग वर्ग और बिहार के सभी वर्गों की महिलाओं के लिए 135 रुपये आवेदन शुल्क होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।