WBJEE 2025 परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चल थी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की गई थी। उसके बाद आंसर-की 9 मई 2025 को जारी कर दी गई थी। जिसके बाद अब परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है। WBJEE परीक्षा का आयोजन राज्य की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और सेल्फ फाइनेंस्ड कॉलेजों में एडमिशन के लिए होता है। इस परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और आर्किटेक्चर जैसे कोर्सों में एडमिशन दिया जाता है। रैंक और नंबर आधार पर छात्रों को कॉलेज अलॉट होता है।